Breaking News

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत फरहदा में विशेष कार्यक्रम

संपादक विकेश शुक्ला 

सत्यमत-पूरक पोषण माह 2025 के तहत फरहदा में कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली। आंगनबाड़ी केंद्र फरहदा सेक्टर खम्हरिया परियोजना मुंगेली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या साहू एवं सरोज बंजारे के मार्गदर्शन में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत पूरक पोषण माह 2025 कार्यक्रम का आयोजन ग्राम फरहदा में किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार, नवजात शिशुओं की उचित देखभाल तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी ले जाने हेतु प्रोत्साहित करने जैसी गतिविधियां संपन्न हुईं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों और ग्रामवासियों को दी गई। इनमें मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना प्रमुख रहीं। गर्भवती और शिशुवती माताओं को उचित पूरक पोषण आहार लेने की सलाह दी गई।

ग्रामवासियों को मोटापा रोकथाम, हरी सब्जियों से मिलने वाले आयरन व पोषण तत्वों, तथा रेडी-टू-ईट आहार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि शिशुओं के लिए जन्म से छह माह तक केवल और केवल मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती रीना दुर्गेश साहू, राजेंद्र गेंदले (परियोजना अधिकारी मुंगेली-1), RHO  यूकेश ठाकरे, CHO सचिन महोबिया, महिला पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मीन सोनवानी, सरोज बंजारे (सेक्टर खम्हरिया), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या साहू, हेमिन साहू, सुषमा ध्रुव, अन्नपूर्णा कुर्रे, सरस्वती साहू, पुष्पा साहू, अनीता बंजारे, राजरानी बंजारे, सहायिका लता साहू, स्वास्थ्य मितानिन कविता साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Related Articles

Back to top button