पाँच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बी.आर.एस.एम. कॉलेज के विद्यार्थी
शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ेगा विद्यार्थियों का तकनीकी ज्ञान

सत्यमत-मुंगेली / बी.आर.एस.एम. कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, मूंगेली द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 16 से 20 मार्च 2026 तक पाँच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जितेन्द्र सिन्हा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भ्रमण दल को रवाना किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों तथा संगठनों का अवलोकन करेंगे। भ्रमण में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (NIBSM), रायपुर, कृषि महाविद्यालय जगदलपुर, उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर, कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड, कोंडागांव, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर तथा महानदी नहर कमांड क्षेत्र का भ्रमण शामिल है। इन संस्थानों में विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, अनुसंधान गतिविधियों तथा क्षेत्रीय कृषि विकास से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है, जिससे उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कौशल में वृद्धि हो सके।
इस शैक्षणिक भ्रमण का समन्वय ईर. अनुराग श्रीवास्तव एवं डॉ. मोनिका सिंघई द्वारा किया जा रहा है।



