जल संरक्षण को समर्पित वाटरशेड महोत्सव में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
सत्यमत- मुंगेली / भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकाश मंत्रालय द्वारा वाटरशेड महोत्सव का आयोजन दिनांक 01.12.2025 को मुंगेली जिला के कृषि विभाग में संचालित परियोजना wdc-pmksy 2.0/1 सोनपुरीनाला मुंगेली/पथरिया अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया।
माइक्रोवाटरशेड ग्राम भटगांव वाटरशेड कमेटी बमुरहाडीह में विविध आयोजनों के तहत प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, शासकीय पूर्व विद्यालय के बच्चो द्वारा वाटरशेड से संबंधित पानी बचाओ थीम में बनाया गया। वाटरशेड कमेटी रामगढ़ में श्रमदान एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वाटरशेड कमेटी जमकुही में निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। तत्पश्चात ग्राम सोनपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत प्रभात फेरी, पानी की पाठशाला, वृक्षारोपण एवं परियोजना अंतर्गत निर्मित चेकडेम का लोकार्पण किया गया।
आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि मनोहर ध्रुव (सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुरी), लेखूराम वर्मा (उप सरपंच), श्रीमति नीता वर्मा (पंच), अशोक ध्रुव (पंच), श्रीमति सावित्री ध्रुव (पंच) बालमुकुंद सोनी, राजाबाबू सोनी, रिभु कुमार वर्मा, नेतराम साहू, ललिता ध्रुव, जनप्रतिनिधि एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती वीणा ठाकुर, श्रीमती ललिता मरावी परियोजना अधिकारी, श्रीमती निवेदिता डीपीडी आत्मा, मनहर कुर्रे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विजेंद्र नार्गव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, मधुसुदन पटेल लेखापाल,हिरेंद्र उपाध्याय
माइक्रोवाटर शेड सचिव पुष्पलता राय, प्रभु निर्मलकर, पुनाराम साहू, लोकपाल पटेल, घनश्याम,एवं समस्त वाटरशेड कमेटी के सदस्य, महिला स्व सहायता समूह, उपयोगकर्ता दल एवं कृषक गण मौके पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक श्रीमती वीणा ठाकुर द्वारा जलग्रहण परियोजना के महत्व पर उद्बोधन दिया गया। जिसके पश्चात जन प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण जन साधारण के समक्ष अपने विचार व्यक्त्त किए गए। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता कु. रोशनी प्रथम, राजनंदनी द्वितीय एवं लखन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, एवं दुर्गेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त परियोजना अधिकारी श्रीमति ललिता मरावी द्वारा किया गया।





