Breaking News

गुरु घासीदास जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया गया आमंत्रण

सत्यमत-मुंगेली/ खैरासेतगंगा धर्म नगरी खैरासेतगंगा में 18 दिसम्बर को संतशिरोमणी बाबा गुरूघासीदास की जयंती में शामिल होने के लिए छ.ग.के मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय को केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब व विधायक मुंगेली पून्नुलाल मोहले के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर सतनाम मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियो एवं गणमान्य नागरिको ने गतदिवस आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने खैरासेतगंगा आगमन के लिए निमंत्रण स्वीकार करते हुये शुभकामनाएँ प्रेषित की।

उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी खैरासेतगंगा में अनेक पर्वो को अत्यंत हर्षोल्लास एवं धुमधाम से मनाया जाता है। नगर में छ.ग. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 18 दिसम्बर सहित अनेक पर्वो पर 3/4 बार सिरकत कर चुके है। जिससे क्षेत्र को अनेक सौगात भी मिला है  सतनाम मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय को आमंत्रित किये है साय के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। मंदिरो में रंग रोगन सहित साफ सफाई का कार्य जोरो पर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की नगर आगमन की जानकारी  सतनाम मानव कल्याण समिति अध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी ने दी। निमंत्रण देने के लिए समिति के अध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी, उपाध्यक्ष कुलेश्वर बारमते, पूनाराम टोंडर, सलाहकार निरंजन टोडर, जितेन्द्र भास्कर, कर्मचारी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधे टोंडर, सचिव सुखचंद भास्कर, संरक्षक रघुनंदन टोंडर, वरिष्ठ सदस्य अखिल टोंडर, राजमहंत जैतकुमार खांडे,सदस्य शत्रुहन टोंडर, सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार लहरिया, साहेब भास्कर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button