11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
डीए एरियर्स, पदोन्नति, वेतनमान सहित विभिन्न मांगों पर शासन का ध्यान आकर्षित

सत्यमत-मुंगेली। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिले के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्य सचिव के नाम एडिशनल कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों से जुड़े 11 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।


ज्ञापन में नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति देने, विभागों में सेटअप पुनरीक्षण कर रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग भी की गई। साथ ही दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा नियुक्तियों को समाप्त करने की बात भी कही गई।
उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला फेडरेशन संरक्षक अवधेश शुक्ला, जिला संयोजक जे एस ध्रुव, जिला उपसंयोजक बिन्दु भास्कर, जिला महासचिव एस ए रिज़वी जिला प्रवक्ता अत्री प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,सह संयोजक आर के वैष्णव, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी बंजारे, नगरीय निकाय डिप्लोमा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विद्या नंद यादव, नगरीय निकाय प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष देवेंद्र देवांगन,पी एल दिवाकर, जेपी साहू विनोद राजपूत, धर्मेन्द्र निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, फूलचंद यादव, भोला देव ध्रुव, आकाश दत्ता, अरविंद पान्डेय,प्रतिक पांडेय,भूवन डिडोरे, राजेन्द्र कश्यप, संजीव द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, महादेव यादव,खिलेश्वर दिक्षित,रवि सोनवानी, सिया राम साहू, कोयल भास्कर, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
