Breaking News

240 घंटे सेवा पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को मिलेगा ‘ए’ प्रमाण पत्र

पोलियो उन्मूलन, मतदाता जागरूकता, यातायात जागरूकता, नशामुक्त समाज निर्माण

सत्यमत- मुंगेली/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की वार्षिक परीक्षा ‘ए’ प्रमाण पत्र हेतु आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा के निर्देशन एवं जिला संगठक एन.के. पुरले के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

बाह्य परीक्षक डॉ. रामबाबू मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नियमित एवं विशेष शिविर में कुल 240 घंटे का कार्य दो वर्षों में पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को ‘ए’ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इस दौरान स्वयंसेवक वृक्षारोपण, पोलियो उन्मूलन, मतदाता जागरूकता, यातायात जागरूकता, नशामुक्त समाज निर्माण जैसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी मोहन उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे समाज में विभिन्न विषयों पर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए.डी. अंचल सहित उमाकांत मिरी, लालाराम घृतलहरे, अमीन सोनवानी, रविंद्र गुप्ता, मोहन उपाध्याय, सुषमा गुप्ता, ज्योति सिंह, राजकुमारी बंजारे, अनु साहू, मीरकंठ साहू, लक्ष्मी नारायण जोशी, भाऊराम साहू, अशोक सियारे, हेमचंद बारमते, संतोष सप्रे, जेठू साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button