Breaking News
जिला शिक्षा अधिकारी व मंडल सदस्य ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
सत्यमत-मुंगेली / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत आज मंडल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे एवं मंडल सदस्य ऋषि कश्यप द्वारा पीएम श्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगेली स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, अनुशासन, गोपनीयता एवं परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएँ संतोषजनक हैं तथा बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। अधिकारियों ने केंद्र प्रबंधन एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्ष मालिक राम दिवाकर, संस्था के उप-प्राचार्य आर.एस. क्षत्रिय, सहायक केंद्राध्यक्ष दिनेश घोंसले, विकास नाथ जोगी, गनपत घृतलहरे, टी.एस. साहू तथा वी.पी. टंडन उपस्थित रहे।


