सत्यमत-मुंगेली / विकासखंड मुंगेली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, चीनू में प्रधान पाठक रामगोपाल वर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर शनिवार को गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके 42 वर्षों की उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय शैक्षणिक सेवाओं का सम्मान करते हुए शाल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनंदन कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रह्लाद रात्रे ने किया। मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष बिंदु भास्कर ने अपने संबोधन में कहा कि रामगोपाल वर्मा ने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए रामगोपाल वर्मा के सरल व्यक्तित्व, विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार तथा सहकर्मियों के साथ आत्मीय संबंधों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका कार्यकाल विद्यालय एवं शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर रमेश्वर सेंदर, दिनेश साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बलौदी, होलीराम यादव (सचिव, ग्राम पंचायत बलौदी), सत्येन्द्र देव, समीर लकड़ा, दिनेश देवांगन, प्रेमलाल यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, राघवेन्द्र प्रताप वर्मा, फूलचंद यादव, नंदूवा दास रॉय, अशोक साहू, विक्रम वर्मा, मणि सिंह, बोधीराम साहू एवं विश्वनाथ सिंह सहित विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा रामगोपाल वर्मा के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाओं के साथ समारोह का समापन हुआ।