Breaking News
पथरिया के ग्राम कोड़पुरी में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

सत्यमत-मुंगेली / जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा पथरिया विकासखंड के ग्राम कोड़पुरी में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी जयनारायण बंजारे के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी उम्मी रूमा एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।




