Breaking News
बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती, एसएसपी भोजराम पटेल ने दिए कड़े निर्देश
'समाधान एप' से होगी बाहरी व्यक्तियों की निगरानी, थाना प्रभारियों को जारी हुए सख्त निर्देश

सत्यमत-मुंगेली ➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा.पु.से. के द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियो एवं साइबर सेल की मीटिंग लेकर अवैध गतिविधियो एवं बाहरी प्रवासी व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु प्रेस नोट जारी करते हुये निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त नागरिकोें से अपील की गई कि जिले का कोई भी व्यक्ति जो मकान मालिक है और मकान को किराया में देता है तो संबंधित थाना क्षेत्र मे इसकी सूचना प्रेषित करेगा एवं किरायेदारों के सत्यापन के लिये स्वंय थानें के माध्यम से इसकी जानकारी रखेगा व संबंधित किरायेदार का सत्यापन करायेगा साथ ही छ.ग. पुलिस के द्वारा जारी पुलिस ‘‘समाधान एप’’ मकान मालिक मोबाइल मे इंस्टॉल करके रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् किरायादारों (राज्य एवं प्रवासी दीगर राज्य से आने वाले व्यक्तियों) की एंट्री कर सत्यापन करायेंगें, इस संबंध मे समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र मे किराया देने वाले मकान मालिकों को जागरूक करने नोटिस जारी करने स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई साथ ही थाना चौकी प्रभारी क्षेत्र मे ग्राम कोटवार के माध्यम से फेरी लगाकर घुमने वाले व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से चेक कर फेरीवालों का आधार कार्ड,आवश्यक दस्तावेज चेक करने के निर्देश दिये गये तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि वें अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांव के कोटवारों के माध्यम से फेरी लगाकर घुमने वालों कों क्षेत्र मे घुमने से पहले संबंधित थाना मे मुसाफिरी दर्ज कराने के लिये कहेंगें।

वरिष्ट पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिले मुंगेली के अंतर्गत आने वाले सभी थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले आद्यौगिक संस्थानों, ढाबा,लॉज मे कार्यरत स्टॉफ एवं हॉटलों मे ठहरने वाले टुरिस्ट/आंगतुक व्यक्तियों की प्रतिदिन की ‘‘समाधान एप’’ मे एंट्री करेंगें।


