Breaking News

एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर फास्टरपुर विद्यालय परिसर को संवारा

सत्यमत-मुंगेली/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।

अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ वातावरण, हरित पर्यावरण और जन-जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र ने स्वयंसेवकों के उत्साह, अनुशासन और सेवा-भावना की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज सेवा की सच्ची मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने, अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने स्वयंसेवकों के इस प्रेरणादायी प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button