भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, फिर से बने विश्व चैंपियन
सत्यमत-भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 255 रन बनाए हैं। अब न्यूजीलैंड को मैच और विश्व कप का खिताब जीतने के लिए 256 रन बनाने हैं।
अब न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने हैं। ये काफी मुश्किल लक्ष्य है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी कम नहीं है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर नजर है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। आखिर में शिवम दुबे ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।
संजू ने फिर की धमाकेदार बल्लेबाजी, अभिषेक और ईशान ने भी अर्धशतक लगाए
टीम इंडिया के लिए एक बार फिर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस बार उन्हें अभिषेक शर्मा और फिर ईशान किशन का भी साथ मिला। संजू सैमसन ने केवल 46 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें पांच चौके और आठ छक्के उन्होंने लगाए। अभिषेक शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 21 बॉल पर 52 रन बनाए। उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के आए। ईशान किशन ने भी 25 बॉल पर 54 रनों की अच्छी पारी खेली। ईशान ने चार चौके और चार छक्के लगाए।
सूर्या फ्लॉप, हार्दिक और तिलक वर्मा से भी नहीं बने ज्यादा रन
एक वक्त टीम इंडिया 270 के स्कोर के पार जाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या की भी एक धीमी पारी आई। हार्दिक ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। तिलक वर्मा छह बॉल पर 8 रन बनाकर नाबाद लौटे।
शिवम दुबे फिर किया धमाका
जब लग रहा था कि टीम इंडिया शायद 250 से ज्यादा रन बना पाए, तभी शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। आखिरी दो ओवर में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 8 बॉल पर 26 रन ठोक दिए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शाामिल रहे। आखिरी ओवर में भारत ने कुल 24 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।




