Breaking News

शासकीय उ.मा.वि. लगरा में एनएसएस ‘ए’ प्रमाणपत्र परीक्षा संपन्न

सत्यमत-मुंगेली / अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को ‘ए’ प्रमाणपत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

इस परीक्षा में कुल 13 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। ‘ए’ प्रमाणपत्र परीक्षा में सम्मिलित स्वयंसेवकों में पंकज बार्वे, कविता सोनकर, आयुष सिंह, अंजू, गोपी यादव, गौरी यादव, जितेश कुमार, नागेश्वर, पूजा, प्रकाश कुमार निषाद, रोशनी साहू, विकास कुमार ध्रुव एवं सीता शामिल रहे।

परीक्षा का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षक मोहन उपाध्याय (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन) के निर्देशन में किया गया।

परीक्षा संचालन में सहायक के रूप में डॉ. रामबाबू मिश्रा (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर) एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी बालिका वर्ग सुश्री दशोमति ध्रुव उपस्थित रहीं।

परीक्षा उपरांत विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं प्राचार्य अशोक कुमार राजपूत द्वारा परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button