Breaking News

शासन दिशा निर्देश पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे नशीली ब्राउन शुगर, टेबलेट, गांजा कीमती 20 लाख 54 हजार 857 रूपये का किया गया नष्टीकरण

सत्यमत-

मुंगेली ➡ शासन स्तर पर जारी दिशा निर्देशन के परिपालन मे  पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता मे जिला स्तर पर नशीली टेबलेट,ब्राउन शुगर,गांजा की नष्टीकरण करने हेतू टीम गठित किया गया। मुगेली पुलिस द्वारा अभियान ‘‘पहल’’ के तहत लगातार जिले मे नशे की रोकथाम एवं जागरूक करने लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के समस्त थाना/चौकियो के द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते 14 प्रकरण नशीली टेबलेट, ब्राउन शुगर, गांजा की कार्यवाही की गई जिसमे नष्टीकरण करने हेतू माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई और पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हूये मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज प्लांट को चिन्हाकित किया गया।

दिनांक 31.12.2025 को मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल की उपस्थिति मे 14 प्रकरण मे सुखा गांजा वजन 113.123 किलोग्राम कीमती 11 लाख 31 हजार 540 रूपये, गांजा पौधा 05 नग वजन 1045 नग कीमती 3317 रूपये, ब्राउन शुगर 46 ग्राम कीमती 9 लाख 20 हजार रूपये कुल कीमती 20 लाख 54 हजार 857 रूपये को दीपक इंडस्ट्रीज स्टीज बामपारा प्लांट भठ्ठी मे जलाकर नष्ट किया गया।

नशीली टेबलेट, गांजा, ब्राउन शुगर की नष्टीकरण मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर.पवन अनंत, आर. विरेन्द्र राजपुत, आकाश जायसवाल एवं पर्यावरण विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button