Breaking News

ग्राम बांकी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव,स्व.प्रेम सिंह बघेल को किया नमन

सत्यमत-मुंगेली / जिले के प्रतिष्ठित मालगुजार एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व स्वर्गीय प्रेम सिंह बघेल जी के निधन पर शोकाकुल बघेल परिवार को ढांढस बंधाने हेतु उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ग्राम बांकी पहुंचे। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने स्वर्गीय बघेल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि स्व. प्रेम सिंह बघेल जी का जीवन धर्म, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक रहा। उल्लेखनीय है कि सन 1981 में उनके द्वारा आयोजित यज्ञ में श्री करपात्री जी महाराज सहित देश के चारों पीठों के शंकराचार्य पधारे थे, जो उनकी धार्मिक आस्था और प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

स्व. प्रेम सिंह बघेल जी न्यूज 24 के एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, IBC 24 न्यूज के जिला संवाददाता इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल सिंह के पिता थे।

इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button