चातरखार बाईपास से शहर तक गूंजे नारे, टी.एस. सिंहदेव का हुआ जोरदार अभिनंदन

सत्यमत-मुंगेली / प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर मुंगेली पहुंचे। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। चातरखार बाईपास चौक पर कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया, एवं शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर उनका स्वागत किया गया।वहीं नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण अंदाज में उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, न पा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व न पा अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा जिला महामंत्री संजय यादव,अशोक चंद्राकर,सूरज यादव,असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद सोनी,मकबूल खान,अजय साहू,
राघव सिंह ठाकुर, नीरज यादव, रमेश राजपूत,तथा उर्मिला रमेश यादव,मंजू शर्मा,अनीता विश्वकर्मा, कमलेश्वरी बंजारा,विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा इंद्रजीत कुर्रे,, लक्की गर्ग,जैतराम खांडे,बिल्लू यादव, दादू मल्लाह,काकू पठान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की स्थिति,आगामी राजनीतिक रणनीति एवं जनसमस्याओं को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री से चर्चा की। टी. एस. सिंहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन के हितों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी जनता की आवाज को पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सिंहदेव विभिन्न कार्यक्रमों बाकी में स्व प्रेम सिंह बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, तत्पश्चात लोरमी बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती,मेला कार्यक्रम में शामिल हुए तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। उनके दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ।






