मुंगेली में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद निकाला कैंडल मार्च
छात्र हितों और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़क पर
सत्यमत –मुंगेली – छात्र समुदाय के समर्थन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार 22 जुलाई 2026 की शाम जिला मुख्यालय मुंगेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर जगदलपुर की छात्रा सुश्री हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान घनश्याम वर्मा ने कहा कि छात्र-युवा देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं की अनदेखी किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं और युवाओं की बढ़ती मानसिक परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इससे जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च किया और जगदलपुर की होनहार छात्रा सुश्री हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण छात्रा द्वारा आत्महत्या किया जाना अत्यंत दुखद और पूरे देश के लिए चिंताजनक घटना है। उन्होंने इसे केवल एक

परिवार की व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना बताया। नेताओं ने दिवंगत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र हितैषी बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा छात्र हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर घनश्याम वर्मा,संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू,हेमेंद्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, दिलीप बंजारा, संजय यादव, मुकेश मिरी, रघुराज सिंह, मनिष त्रिपाठी, श्री ठाकुर, उमेश धृतलहरे, संजय जायसवाल, अरविन्द वैष्नव, विद्यानंद चंद्राकर, जित्तू श्रीवास्तव, जलेश यादव, विष्णु खांडे, रघुराज श्रीनेत, तारणी विश्वकर्मा, सूरज यादव,थानु राजपूत, भरत लाल टोण्डे, अखिल टोण्डर,कुलेश्वर बारमते,संपत जायसवाल, मकराल यादव, कृष्णा यादव, सुरेन्द साहु, निरंजन साहू, रवि कोशले, सुरेश बंजारे, अजय साहू, साहिल हुसैन, कुलदीप पाटले, उत्तरा अनंत, जगदीप, नौसाद खान, खेलन दास ,अरूण कुलमित्र, नीरज यादव,राम तलरेजा, विरेन्द्र,विनय, विनय यादव, टेकलाल, अजय, रणजीत सिंह, देव साहू, शत्रुहन निषाद, नामदेव बंजारा, अभिलाष जायसवाल, कैलाश श्रीवास, हेमन्त ,राजेन्द्र, दीपक कुमार, रामचंद्र साहू, अतिश देवांगन, तनिष कुर्रे, धीरेन्द्र, निखिल बंजारा, मंजू शर्मा, अनिता विश्वकर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।




