सत्यमत-मुंगेली / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वाधान में 09 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में जिला न्यायालय परिसर मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक संख्या में त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकाधिक प्रकरणों की पहचान कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में राजीव कुमार, प्रधान न्यायधीश कुटुम्ब न्यायालय, राकेश कुमार सोम प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमति जसविन्दर कौर अजमानी मलिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति कंचन लता आचला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,दीपक कुमार शर्मा, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश मुंगेली, कुमारी नारायणी कच्छप, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश मुंगेली, कु. श्रेया तुलावी, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के द्वितीय अतिरिक्त न्यायाधीश मुंगेली, कु. अतनु प्रसाद, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश मुंगेली,टीकम चंद्राकर एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय, जन-जागरूकता एवं प्रभावी कार्ययोजना पर चर्चा की। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों का भार कम होगा, बल्कि आम नागरिकों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय भी प्राप्त होगा।