Breaking News

घरेलू एलपीजी स्टॉक पर सख्त निगरानी, अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई

एलपीजी वितरण पर कड़ी नजर, गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

सत्यमत-मुंगेली / घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग पर नियंत्रण एवं उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देश के परिपालन में राजस्व, खाद्य और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एलपीजी वितरकों के गोदामों में हॉटल एवं अन्य स्थानों की जांच कर उपलब्ध रिफिल सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार टीम द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले के गैस एजेंसियों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने अफवाहों से बचने और आवश्यकतानुसार गैस बुक करने की समझाइश दी है।

Related Articles

Back to top button