Breaking News
मुंगेली के नाले में लगी आग, पार्षद प्रतिनिधि की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुंगेली में अचानक नाले में लगी आग, नगर पालिका की टीम ने संभाला मोर्चा

सत्यमत-मुंगेली। शहर के बालानी चौक के पास स्थित नाले में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग बुझाने का प्रारंभिक प्रयास नरेश शुक्ला ,अभिषेकदेवांगन,अखिलेश देवांगन ,तुषारकांत देवाँगन,ईशान देवांगन और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने तत्काल वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया। नगर पालिका परिषद के सीएमओ होरीलाल ठाकुर, इंजीनियर यादव जी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। सभी के समन्वित प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया।

मकबूल खान की तत्परता और नगर पालिका की टीम के सहयोग से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान की संभावना टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मकबूल खान ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।


