Breaking News

पथरिया सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 32 मरीजों का हुआ इलाज,14 मानसिक रोगियों को मिला उपचार

सत्यमत-मुंगेली / कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी व प्रभारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम मनोचिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ओबेरॉय, सोशल वर्कर विश्वनाथ चंद्राकर एवं नर्स रूपाली मसीह द्वारा मानसिक रोगियों को उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में 14 मानसिक रोगियों सहित 32 मरीजों का ईलाज किया गया। चिकित्सकों द्वारा मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, अनिद्रा सहित अन्य मानसिक रोगों की जांच की गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि का उपचार जिला चिकित्सालय मुंगेली के मानसिक रोग विभाग के स्पर्श क्लिनिक में निःशुल्क उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button