Breaking News

ग्राम अमोरा में आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई, 7.20 लीटर देशी मदिरा जब्त

सत्यमत–मुंगेली / जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग पथरिया द्वारा ग्राम अमोरा में छापेमार कार्यवाही कर 7.20 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी दिलहरण धुरी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी श्रीमती उम्मी रूमा एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button