Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम का आयोजन

सत्यमत-मुंगेली / राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर इकाई द्वारा तृतीय दिवस के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा है” विषय पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सेवा भावना का विकास करना रहा

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व एवं चरित्र के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ABY School के संस्थापक मनोहर यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र जायसवाल (शाला सदस्य), नेमसिंह बोगी बारमते, मनीष कुमार बघेल (पटवारी), BLO श्रीमती भगवती गवेल, श्रीमती विमला पात्रे, श्रीमती हिमाता, श्रीमती रामबाई, गुलाब, हरिप्रसाद, भुनेश्वर एवं बैसाखू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज की विभिन्न समस्याओं को समझने एवं उनके समाधान में सक्रिय सहभागिता का अवसर प्राप्त होता है। योजना के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान एवं स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।

इन गतिविधियों से छात्रों में सेवा भावना, सहयोग, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। साथ ही छात्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—

सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी का विकास

सामुदायिक सेवा एवं सहभागिता

नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास

व्यवहारिक ज्ञान एवं अनुभव की प्राप्ति

“मैं नहीं, हम” की भावना का विकास

अंत में यह कहा गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को समाज से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक एवं सेवाभावी नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Related Articles

Back to top button