कवियों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजा मुंगेली मेला, फैंसी ड्रेस और रंग भरो प्रतियोगिता में बच्चों ने लूट ली वाहवाही
सत्यमत –मुंगेली / व्यापार मेला के चौथे दिन शानदार कवि सम्मेलन संपन्न हुआ । कवियों ने अपनी कविता में समाज, राजनीति, नारिशक्ति, धर्म, सेना आदि विभिन्न विषयों पर कविता के माध्यम से लोगों को देर रात तक बांधे रखा । कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री विभा सिंह के द्वारा मां वीणापाणी की वंदना के साथ हुआ । लोरमी से आमंत्रित कवि अक्षत शर्मा ने अपने राष्ट्रभाषा हिंदी और प्रभु राम पर मनभावन कविता से खूब तालियाबटोरीरी ।
रायपुर के गीतकार भरत द्विवेदी ने अपने छत्तीसगढ़ी गीत ‘अटकन बटकन’ से श्रोताओं को आनंदित किया । पिता पर उनकी कविता सुनकर लोग भाव विभोर होते दिखे । कवर्धा से पधारे कवि अभिषेक पांडे ने अपने मुक्तकों और गीतों से राष्ट्रीयता की भावनाओं को उद्वेलित किया । बनारस से आई श्रृंगार की कवयित्री विभा सिंह ने अपने कोकील कंठ और शानदार मुक्तकों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
मुंबई से आमंत्रित विख्यात लाफ्टर और हास्य कवि चेतन चर्चित ने लोगों को खूब गुदगुदाया । उनकी हास्य कविताओं से श्रोताओं के ठहाके के देर रात तक गुंजते रहे । धार के सुप्रसिद्ध, लोकप्रिय कवि जानी बैरागी ने कवि सम्मेलन को शिखर तक पहुंचा दिया । उनकी कविता में भारत की संस्कृति और इतिहास की झलक दिखी । सनातन की शक्ति, प्रेमानंद जी महाराज और भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा जैसे विषयों पर अपनी धारदार कविताओं से श्रोताओं से खूब आशीर्वाद प्राप्त किया । मुंगेली व्यापार मेला के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का संचालन मुंगेली जिले के युवा और लोकप्रिय कवि देवेन्द्र परिहार ने किया । श्रोताओं ने कवि देवेन्द्र परिहार के संचालन की खूब प्रशंसा ने किया ।
मुंगेली व्यापार मेला के चौथे दिन दोपहर में रंग भरो प्रतियोगिता संपन्न हुआ । रंग भरो प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में बहुत अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता को देखते हुए । प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों श्रेणियों में 10-10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । रंग भरो प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती ज्योति चोपड़ा, श्रीमती अपूर्वा कौस्तुभ गोवर्धन एवं श्रीमती एकता मनुराज सोनी रही । सायं 6:00 फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की । फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पहल जैन, दूसरा स्थान जिवेश यादव एवं तीसरा स्थान विक्क्षम काठले ने प्राप्त किया ।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णयिता के रूप में श्रीमती दीप्ति प्रदीप गुप्ता, श्रीमती रितु आशुतोष तिवारी एवं सुश्री राखी सूरज मंगलानी रहीं । तत्पश्चात समन्वय कला संगीत महाविद्यालय मुंगेली के द्वारा अग्नि सूत्र नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई । जिसमें सुचित्रा सोनी, प्रतीक्षा देवांगन, आराधना विश्वकर्मा, रामप्रसाद निषाद एवं शिक्षक प्रवीण साहू ने सहभागिता निभाई ।
संध्याकालीन मंचीय कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभ आरंभ हुआ । अतिथियों के स्वागत के पश्चात मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने अपने उद्बोधन में मुंगेली व्यापार मेला की व्यवस्था एवं भव्यता की प्रशंसा की । इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मुंगेली व्यापार मेला की प्रशंसा करते हुए कहा- निश्चित रूप से छोटे से जिले में इस तरह का आयोजन प्रशंसनीय किंतु चुनौतियों से भरा हुआ है ।
स्टार्स ऑफ टुमारो की यह टीम निश्चित रूप से शहर के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं इन्हें हृदय से बधाई देता हूं । इस अवसर पर डीएफओ अभिनव कुमार ने मुंगेली व्यापार मेला के आयोजन और व्यवस्था की प्रशंसा की । इसके पूर्व स्टार्स आफ टुमारो के अध्यक्ष महावीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया । टीम स्टार्स आफ टुमारो के संयोजक रामपाल सिंह ने मुंगेली व्यापार मेला के उद्देश्य को स्पष्ट किया । कोषाध्यक्ष धनराज सिंह परिहार ने आभार प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम का शानदार संचालन सहसंयोजक रामशरण यादव ने किया ।व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है










