Breaking News

बैंड बजाने से इनकार पर भड़का युवक, चाकू से किया हमला; आरोपी गिरफ्तार

चुलमाटी कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

सत्यमत-मुंगेली➡️ प्रार्थी शिवदास पात्रे, निवासी धनगांव (च), द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.06.2026 को वह अपने साथियों के साथ ग्राम हेडसपुर में आयोजित चुलमाटी कार्यक्रम में बैंड बजाने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बैंड पार्टी अपने गांव लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी ग्राम हेडसपुर निवासी महेन्द्र जांगडे वहां पहुंचा और दोबारा बैंड बजाने की जिद करने लगा, मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे नुकीले चाकू से शिवराज पात्रे के पेट के दाहिने हिस्से में वार करने पर आहत शिवराज पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 188/26 धारा 296,115(2),351(3),118(1) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

Oplus_131072

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित विधिवत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना प्रारंभ कर घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्य संकलित करते हुए आरोपी महेन्द्र जांगडे को हिरासत में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बैंड नहीं बजाने से नाराज होकर उसने चाकू से हमला करना तथा घर के आंगन में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा था जिसे पेश करने पर घटना में प्रयुक्त नुकीला चाकू को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी महेंद्र जांगड़े पिता भैया लाल उम्र 24 वर्ष निवासी हेडसपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली) प्र.उप निरी.भानु प्रकाश सहारे, नवीन जांगड़े, सउनि भानुप्रताप बर्मन, आर. दीप खूंटे,अजय चंद्राकर, योगेश यादव, विकास ठाकुर की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button