Breaking News
आधार कार्ड अपग्रेडेशन शिविर आयोजित* शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा
सत्यमत –मुंगेली। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड अपग्रेडेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार कार्ड में आवश्यक अद्यतन कार्यों को पूरा करना था। इस शिविर का कुल लक्ष्य लगभग 52 विद्यार्थियों का आधार अपग्रेडेशन करना रखा गया था।
शिविर के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा के 17, चाणक्य शिशु मंदिर बछेरा के 34, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव के 7 तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बछेरा के 2 विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपग्रेड किए गए। आधार ऑपरेटर कमल दास मानिकपुरी (बागबुडवा) द्वारा विद्यार्थियों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार और अद्यतन की प्रक्रिया पूरी की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल प्रभारी उत्तरा कुमार अनंत, संकुल समन्वयक महेंद्र ठाकुर, प्रधान पाठक जागेश्वर साहू एवं राजकुमार साहू सहित शिक्षक लक्ष्मीकांत जड़ेजा, विनोद कुमार साहू, त्रिलोकी साहू, राजेश चतुर्वेदी तथा अन्य शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के आधार से संबंधित आवश्यक कार्यों को सरलता से पूरा करने में मदद मिली।





