अल्फा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में दीप उत्सव के साथ मनाई गई दिवाली
नन्हें-मुन्नों संग अल्फा स्कूल परिवार ने बांटी दिवाली की खुशियां

सत्यमत-

अल्फा स्कूल परिवार ने निर्धन बच्चों को बांटी दिवाली की खुशियां
मुंगेली। अल्फा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली की पूर्व संध्या पर हर्षोल्लास के साथ दीप उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सुमीत तिवारी, अशोक ट्रैक्टर के संचालक एवं अल्फा स्कूल के डायरेक्टर आशीष तिवारी, तथा राइजिंग स्टार किड्स स्कूल की डायरेक्टर स्वाती तिवारी द्वारा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
दिवाली उत्सव के अंतर्गत स्कूल परिवार ने मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुंगेली जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले निर्धन वर्ग के परिवारों के घरों में जाकर वस्त्र, मिष्ठान, पटाखे एवं दीपक वितरित किए। नन्हें-मुन्ने बच्चों में उपहार पाकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
इसके साथ ही ग्राम मानपुर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सुमीत तिवारी, प्राचार्य प्रवीण कुलदीप, बस चालक एवं परिचालक भाइयों के साथ मिलकर बच्चों को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ. सुमीत तिवारी ने कहा कि “दीपों का पर्व दिवाली खुशियां लेकर आता है। नन्हें बच्चे इस दिन अत्यंत उत्साहित रहते हैं। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
वहीं डायरेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि “रोशनियों का यह पर्व हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर खुशियों और समृद्धि का संदेश देता है।”
राइजिंग स्टार किड्स स्कूल की डायरेक्टर स्वाती तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मां लक्ष्मी सभी को अपनी कृपा और आशीर्वाद प्रदान करें, जिससे सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।”
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. सुमीत तिवारी, आशीष तिवारी एवं स्वाती तिवारी द्वारा स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, वाहन चालकों और परिचालकों को उपहार एवं मिष्ठान प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य प्रवीण कुलदीप सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।




