Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑपरेशन “बाज” के तहत पथरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही — अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन बाज में पथरिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, गांजा तस्कर जेल भेजा गया

संपादक विकेश शुक्ला

सत्यमत –एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध गांजा बरामद

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने प्राप्त निर्देशन में
चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत पथरिया पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी कलेश्वर ध्रुव पिता रामगोपाल ध्रुव (38 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01,लछनपुर पथरिया, जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पथरिया थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार पथरिया सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कलेश्वर ध्रुव बताया।

पुलिस ने आरोपी के पास रखे थैले की गवाहों की उपस्थिति में तलाशी ली, जिसमें से प्लास्टिक टेप से लिपटा पैकेट बरामद हुआ। पैकेट खोलने पर उसमें से करीब 2.075 किलोग्राम अवैध गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 215/25 धारा 20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की।

इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, लक्ष्मण कुटे, प्रकाश साहू, हरीश गेंदले, मिथिलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button