बी.आर.साव स्कूल के पास मनचले युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
ऑपरेशन मजनू" : महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का अभियान जारी

सत्यमत-

“ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत् मुंगेली पुलिस की एक और कार्यवाही
मुंगेली। छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन मजनू” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बी.आर.साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, मुंगेली के पास मंडराते हुए एक युवक पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने कार्यवाही की है।
उक्त युवक द्वारा स्कूल ग्राउंड में खिड़की से झांकने, सिगरेट-बिड़ी का धुआं कक्षा की ओर फूंकने, गलत हरकत करने एवं स्कूली छात्र से विवाद कर मारपीट करने जैसी हरकतें की जा रही थीं। इस पर उप प्राचार्य की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राम देवांगन पिता टीकम देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिक्षक नगर, मुंगेली के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
पुलिस टीम ने इस्तगासा क्रमांक 110/572/2025 धारा 170, 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी “ऑपरेशन मजनू” के तहत कन्या शाला मुंगेली के पास मंडराने वाले मनचले युवक पर कार्यवाही की गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कठोर प्रतिबंधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।




