प्रदेश में मुफ्त बिजली का सपना होगा साकार
ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की ओर कदम

संपादक विकेश शुक्ला
–रायगढ़/(PM Solar Panel Yojana): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) अब छत्तीसगढ़ में तेजी से आगे बढ़ रही है। लोगों को इस योजना से जोड़ने और जागरूक करने के लिए सोमवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर से प्रचार रथ को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर योजना की जानकारी देगा और लोगों को इससे मिलने वाले आर्थिक और सामाजिक लाभों के बारे में बताएगा।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि यह योजना न केवल बिजली बचत का माध्यम है, बल्कि उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर घरेलू बिजली की जरूरत पूरी कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी कमा सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आकर्षक सब्सिडी दे रही हैं, जिससे यह योजना आम लोगों के लिए किफायती और लाभकारी बन रही है।
सब्सिडी का पूरा विवरण:
इस योजना के तहत अलग-अलग क्षमता वाले प्लांट लगाने पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जा रही है:-
1 किलोवाट प्लांट- हर महीने लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन।
• केंद्र सरकार सब्सिडी: ₹30,000
• राज्य सरकार सब्सिडी: ₹15,000
• कुल सब्सिडी: ₹45,000
2 किलोवाट प्लांट-हर महीने लगभग 240 यूनिट बिजली उत्पादन।
• केंद्र सरकार सब्सिडी: ₹60,000
• राज्य सरकार सब्सिडी: ₹30,000
• कुल सब्सिडी: ₹90,000
3 किलोवाट प्लांट-हर महीने लगभग 360 यूनिट बिजली उत्पादन।
• केंद्र सरकार सब्सिडी: ₹78,000
• राज्य सरकार सब्सिडी: ₹30,000
• कुल सब्सिडी: ₹1,08,000
शेष राशि उपभोक्ता को खुद वहन करनी होगी। हालांकि, इसे आसान बनाने के लिए बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
गांव-गांव पहुंचेगी जानकारी:
कलेक्टर ने बताया कि प्रचार रथ जिले के गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इसमें योजना की पूरी जानकारी, सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया और इसके आर्थिक फायदे बताए जाएंगे।




