देश

डाक विभाग ने अमेरिका के लिए डाक की बुकिंग स्थगित करने की घोषणा की

डाक विभाग ने 22 अगस्त, 2025 के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में, अमेरिका के लिए मेल की बुकिंग के निलंबन की समीक्षा की है।

अमेरिका जाने वाले डाक के परिवहन में वाहक कंपनियों की जारी असमर्थता तथा निर्धारित विनियामक तंत्र के अभाव को देखते हुए, अमेरिका जाने वाले 100 अमेरिकी डॉलर तक के मूल्य वाले पत्रोंदस्तावेजों तथा उपहार वस्तुओं सहित सभी श्रेणियों के डाक की बुकिंग को पूर्णतः निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।

विभाग स्थिति पर कड़ी दृष्टि रख रहा है और शीघ्रताशीघ्र सेवाएं बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जिन ग्राहकों ने पहले ही सामान बुक कर लिया है और जो भेजा नहीं जा सका है, वे डाक शुल्क वापसी का दावा कर सकते हैं।

ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

Related Articles

Back to top button