साइंस कॉलेज मैदान में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है
संपादक विकेश शुक्ला
रायपुर/ राजधानी में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब साइंस कॉलेज मैदान में एक अज्ञात युवक का शव मिला। सुबह करीब 7:00 बजे स्थानीय लोगों ने मैदान में युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सरस्वती नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।
। शव पर कई जगह गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि युवक की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आसपास से संघर्ष के सबूत भी मिले हैं। हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई हो सकती है और सबूत छिपाने के लिए शव को मैदान में फेंका गया है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह टहलने आए लोग यह खबर सुनकर भयभीत हो गए। वही थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सरस्वती नगर पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस सनसनीखेज घटना ने राजधानी में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट का अब सभी को बेसब्री से इंतजार है।


