मुंगेली: एसएलएस स्कूल हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने जताया आक्रोश
छात्रा की हालत नाजुक, इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर

संपादक विकेश शुक्ला
सत्यमत-एसएलएस स्कूल में हादसा : 10वीं की छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी, गंभीर घायल
मुंगेली / पंडरिया रोड में स्थित एसएलएस स्कूल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कक्षा 10वीं की छात्रा आरती सिंह (16 वर्ष) दोपहर के समय स्कूल की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। अचानक हुई इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया।

स्कूल प्रशासन ने बताया कि आरती सिंह कक्षा 10वीं की छात्रा है। अचानक वह स्कूल की छत पर स्थित गैलरी से नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षक और स्टाफ उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
इस पूरे मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्ची के गिरने की जानकारी उन्हें समय पर स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई। इसके कारण वे काफी देर तक उसे खोजते रहे। परिजनों का आरोप है कि यदि स्कूल प्रशासन ने जिम्मेदारी निभाई होती, तो स्थिति और बिगड़ने से बच सकती थी।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस घटना को स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही करार दिया है और पूरे मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है।
आरती सिंह विनोबा नगर निवासी बबलू सिंह की पुत्री हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की तुरंत जानकारी घरवालों को नहीं दी। उन्हें इस बात की जानकारी अन्य लोगों से मिली। इससे उनका गुस्सा और भी भड़क उठा।





